
सारंगढ़ के छिंद गांव की नहर में मिला 21 वर्षीय युवक का शव
एक दिन से घर नहीं आया था युवक
ग्रामीणों ने नहर में शव देखकर परिजनों को दी सूचना
मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस, जांच शुरू
सारंगढ़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिंद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गांव की नहर में एक युवक का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
मृतक युवक की पहचान भूपेंद्र साहू, उम्र 21 वर्ष, पिता कृपा साहू, निवासी ग्राम छिंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक करीब एक दिन से अपने घर नहीं आया था।
इसी दौरान ग्रामीणों की नजर नहर में पड़े युवक के शव पर पड़ी। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
परिजनों के अनुसार, युवक के शरीर पर कपड़े नहीं थे, जिसे लेकर परिजन और ग्रामीणों ने हैरानी जताई है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह नहर तक कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।
