

बूथ स्तर तक पहुंचेंगी जनकल्याणकारी योजनाएं, 17 सितंबर से मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा : दीना नाथ खुंटे
बिलाईगढ़/सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक सुदृढ़ीकरण, जनसेवा के संकल्प तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा बिलाईगढ़ मंडल की महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर एक माह तक विशेष ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मंडल से लेकर बूथ स्तर तक रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से आमजन को प्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचाने तथा सेवा भावना को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। साथ ही भाजपा के जनाधार को और व्यापक बनाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया गया।

कार्यशाला की मुख्य अतिथि श्रीमती केराबाई मनहर एवं बिलाईगढ़ मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष श्री दीनानाथ खुंटे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ‘सेवा संकल्प’ अभियान के उद्देश्य, संगठन की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा एवं संगठन के कार्यों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाते हुए जनहित की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।


इस दौरान जिला शिक्षा प्रकोष्ठ के कार्यसमिति सदस्य रामगुलाल साहू, वरिष्ठ नेता व वन्य प्राणी अभिरक्षक टीकाराम पटेल, टीकाराम जायसवाल, श्रीमती जायसवाल जी, धनाऊ राम जांगड़े, शोहन साहू, रामकीर्तन साहू, हीराराम साहू, अमितलाल साहू, अमित अजगले, अरग राम साहू, लक्ष्मीनारायण जाटवर, सम्मेलल साहू, धनीराम बंजारे, भोजराम साहू, राजू पंकज, छबिलाल, भोजराम सोनवानी, संजू साहू, सम्मेलल साहू सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री हेतराम साहू ने किया।
बैठक के समापन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले ‘सेवा संकल्प’ अभियान को घर-घर तक पहुंचाने तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनकल्याणकारी संदेश एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का दृढ़ संकल्प लिया।
